सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंत्री सुदीप कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

गुमला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में झारखंड सरकार के मंत्री सुदीप कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने मंत्री के कार्यों को याद किया और कहा कि उन्होंने राज्य के विकास और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंत्री सुदीप कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

गुमला, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला के प्रांगण में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदीप कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय में 37वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों के सिलसिले में भैया-बहनों को बुलाया गया था। इसी दौरान मंत्री के निधन की सूचना मिलने पर विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।सभागार में आयोजित शोकसभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि मंत्री सुदीप कुमार सोनू ने राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और खेलकूद एवं युवा कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और युवाओं के हित में उनका समर्पण प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कहा कि जनसेवा, निष्ठा और समर्पण के लिए दिवंगत मंत्री को हमेशा याद किया जाएगा।प्रधानाचार्य के संबोधन के बाद विद्यालय के आचार्यों, भैया-बहनों, दीदी जी और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सस्वर वैदिक शांति मंत्र का पाठ किया गया। शांति मंत्र के साथ शोकसभा का समापन हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंत्री सुदीप कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि