शहीदों को नमन, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
देहरादून में आजादी की 79वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ‘भारत के देशभक्त’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. एस. फारूक और अन्य ने दिवंगत सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और समाज सेवा में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया।

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आजादी की 79वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मास्टर करतार सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से ‘भारत के देशभक्त’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लेकर सेनानियों के बलिदान को याद किया।
समारोह का आयोजन
बीजापुर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एस. फारूक, बिग्रेडियर केजी. बहल, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय और ले. कर्नल बी.एम. थापा ने दीप प्रज्वलित कर दिवंगत सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती स्वार्थपरता और भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा है। आज युवाओं को संविधान प्रदत्त जिम्मेदारियों का अहसास कराने और निस्वार्थ देशभक्त तैयार करने की आवश्यकता है।
समाज सेवियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और रक्तदान जैसे अभियानों में सक्रिय समाजसेवियों और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रघुनाथ सिंह नेगी, रमा गोयल,रवि सिंह नेगी, आशा डोभाल, अनीता नेगी,डॉ बृजमोहन शर्मा,नरेश चंद्र कुलाश्री, स्वामी एस चंद्रा, पद्यश्री कल्याण सिंह रावत, गजेंद्र सिंह रमोला, नवीन सडाना, प्रगति सडाना, देवेंद्र पाल मोंटी, आशु डॉ. मिली कौर, जगमोहन मेंदीरत्ता, संजय गर्ग, मनोज ध्यानी, भारती भंडारी, ममता भंडारी, मीनू देवी संजू देवी, डा. महावीर बर्थवाल, मोहन सिंह खत्री, आरिफ खान, रविंद्र जुगरान, पदम सिंह थापा, जगदीश बावला, सुलोचना भट्ट, दिनेश भंडारी, प्रदीप कुकरेती, विनोद नौटियाल, मुकेश नारायण शर्मा, गिरीश चंद्र भट्ट, मेजर एमएस रावत, राजीव खनसाली, एसपी चौहान, अवधेश शर्मा, उमेश्वर सिंह रावत, एस एस गोसाई, पद्मेंद्र बर्त्वाल, खुशवीर सिंह, डॉ राकेश डंगवाल, प्रतिभा पाठक, शांति प्रसाद समेत कई संस्थाएं भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुशील त्यागी ने किया।


