विक्टर मोहन जोशी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि रविवार को अल्मोड़ा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। स्थानीय लोगों ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान पर चर्चा की।कार्यक्रम में विधायक और कई prominents नागरिक मौजूद रहे।

विक्टर मोहन जोशी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देशभक्त विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि रविवार को अल्मोड़ा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश सेवा के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षों और महान व्यक्तित्व को याद किया। रविवार सुबह दस बजे एनटीडी स्थित कब्रिस्तान में उनकी समाधि पर स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसके बाद दोपहर राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में स्थित विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। वहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में संयोजक व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, हरीश बेगाना, प्रकाश पाण्डे, प्रकाश जोशी, बन्सीलाल कक्कड़, पूरन रौतेला, पीताम्बर पाण्डे, गिरीश धवन, किशन जोशी, पार्षद दीपक आर्या, सौरभ वर्मा गोस्वामी, एरिक रॉवर्ट, पंकज पॉल मैसी, सुशील डेनियल, अख्तर हुसैन, ताराचन्द्र जोशी, इसरार अहमद, हिफजुर्रहमान, भगवती आर्या, किरण वाल्मीकि, प्रमिला वाल्मीकि, कुन्दन सिंह बिष्ट, रोहित कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविक्टर मोहन जोशी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की