राधाकृष्णन के विचारों से नई पीढ़ी को सीख लेने की है जरूरत
शिक्षा, दर्शन और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती शनिवार को भभुआ के शहीद भवन में मनाई गई। कांग्रेस द्वारा आयोजित समारोह में उपस्थित सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन देशभक्ति और ज्ञान का प्रतीक रहा।

शिक्षक दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि भारतीय संस्कृति, शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनका का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षा, दर्शन और भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में अपना अमिट योगदान देने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती शनिवार को शहर के शहीद भवन मेंं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
समारोह का आयोजन
शिक्षक दिवस पर कांग्रेस द्वारा आयोजित समारोह में लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा व संचालन भभुआ प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, ज्ञान, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।
महान शिक्षाविद
उनके विचार आज भी समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। वह महान शिक्षाविद, दार्शनिक और भारतीय संस्कृति के प्रखर संवाहक थे। शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और विद्वता को देखते हुए ही उनके जन्मदिन पांच सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आगे की प्रेरणा
उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हमें ज्ञान, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता रोजा फारूकी, कार्यालय सचिव महेंद्र राम, प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, मोहनियां प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, मीरा देवी, शमशेर रायन, रमेश पांडेय, जितेंद्र राम, कमलेश कुशवाहा, आशुतोष पांडेय, वंश नारायण राम, दिनेश सिंह, अधौरा प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव आदि थे। फोटो : 5 सितंबर भभुआ- 8 कैप्शन : भभुआ शहर के जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह मनाते कांग्रेसजन।


