कामरेड सीताराम येचुरी को दी श्रधांजलि
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
भाकपा मार्क्सवादी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीताराम येचुरी को बाम संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। थान सिंह ने कहा कि येचुरी के विचार सदियों तक गैर बराबरी के खिलाफ रहने का उद्देश्य रखेंगे। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने इस श्रद्धांजलि सभा में उनकी याद में अपने विचार साझा किए।

भाकपा मार्क्सवादी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव का. सीताराम येचुरी को बाम संगठनों ने खीराजे अकीदत पेश की। संगठन के जिलाध्यक्ष का. थान सिंह ने कहा की डॉ. येचुरी के विचार गैर बराबरी के खिलाफ सदियों तक अपना उद्देश्य बताते रहेंगे। उन्होंने मजदूरों की पीड़ा समझी और अर्थ से फर्श की दूरी को समझाने का प्रयास किया। उनके दिखाए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड कासिम अली के गागन वाली मैनाठेर स्तिथ आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वैचारिक धरातल पर कामरेड येचुरी के संकल्प को याद किया गया। विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्यों ने उन्हें अपनी खिराजे अकीदत पेश की।
युवा सदस्य डॉ खालिद, मेराज, हाजी रईश, राशिद, जुल्फेकार आदि मौजूद रहे।


