फिराक गोरखपुरी की जयंती पर कल होगा मुशायरा
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में हिन्दुस्तानी एकेडेमी द्वारा 27 अगस्त को फिराक गोरखपुरी की जयंती के उपलक्ष्य में मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रमुख शायर फिराक की शायरी का पाठ करेंगे। समारोह के पहले फिराक के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा भी होगी।

प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से फिराक गोरखपुरी की जयंती की पूर्व संध्या पर 27 अगस्त को एकेडेमी सभागार में मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. फाजिल अहसन हाशमी, एमएस खान, मखदूम फूलपुरी, अतिया नूर, तरन्नुम नाज, मिस्बाह इलाहाबादी व डॉ. प्रीता बाजपेयी फिराक साहब के जीवन की चुनिंदा शायरी का पाठ करेंगी। समारोह दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा। एकेडेमी के सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुशायरे से पहले फिराक गोरखपुरी के व्यक्तित्व और कृतित्व के जरिए समाज के समग्रता के महत्व पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।


