गणेश लाल अग्रवाल की मनायी गई जयंती
गणेश लाल अग्रवाल की जयंती मेदिनीनगर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। जीएलए कॉलेज परिसर में उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ एनसी अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को आगे बढ़ाने की आवश्यकता व्यक्त की।

गणेश लाल अग्रवाल की मनायी गई जयंती मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के बारालोटा स्थित जीएलए कॉलेज परिसर में शुक्रवार को गणेश लाल अग्रवाल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ ऋचा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समेत उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा पलामू में उच्च शिक्षा के विकास में उनके योगदान को याद किया।
शिक्षा के प्रति समर्पण
अग्रवाल समाज के संरक्षक डॉ एनसी अग्रवाल ने कहा कि गणेश लाल अग्रवाल के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीएलए कॉलेज को और विकसित कर इसे डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना पर काम किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें। प्राचार्य ने कहा कि गणेश लाल अग्रवाल का शिक्षा के प्रति समर्पण और दूरदृष्टि समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षा के प्रसार के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। डॉ. वीरेंद्र कुमार, संतोष अग्रवाल, समेत अग्रवाल समाज के अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने गणेश लाल अग्रवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि और संकल्प
फोटो-4- गणेश लाल अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्राचार्य डॉ ऋचा सिंह, डॉ एनसी अग्रवाल और अन्य।

