अररिया: डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
अररिया में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने उनके जीवन और राष्ट्र के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को प्रेरणास्रोत माना।

अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट अररिया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए उनके बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए जम्मू-कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था का दृढ़तापूर्वक विरोध किया व देश की अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रवादी विचार आज भी करोड़ों देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है।कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मिश्रा, जिला मंत्री कनकलता झा, सुष्मिता ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, नगर महामंत्री संजीव कुमार पासवान, सुजीत कुमार, पूजा आंनद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


