बलिदान दिवस पर नम आंखों से याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी ने ननसैनी गांव के पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि मुखर्जी ने एकता और अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। कार्यकर्ताओं ने उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बलिदान दिवस पर नम आंखों से याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

भारतीय जनता पार्टी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र ननसैनी गांव स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर के मुद्दे पर एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा दिया था।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद, युवा भाजपा नेता राहुल कुशवाहा, राजेश मौर्य समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।