माकपा नेता की दूसरी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में जिला सचिव मंडल सदस्य भीम सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। याचुरी के विचार, साहित्यिक योगदान और सर्वहारा वर्ग के संघर्षों पर चर्चा की गई।

माकपा नेता की दूसरी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

उनके छात्र जीवन से लेकर कम्युनिस्ट आंदोलन तक पर डाला प्रकाश तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सदस्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी द्वारा भभुआ स्थित कार्यालय में शनिवार को पार्टी के महासचिव रहे सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य भीम सिंह ने की। उनके तैल चित्र पर जिला मंत्री रंगलाल पासवान ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला मंत्री ने कहा कि सीताराम येचुरी महान मार्क्सवादी चिंतक, प्रख्यात अर्थशास्त्री ,लेखक, एकता के स्तंभकार, साहित्यकार, पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सांसद रहे हैं।

उनके द्वारा सर्वहारा वर्ग के लिए किए गए संघर्ष और मिली सफलता पर चर्चा की गई। उनके द्वारा किए गए तेलंगाना संघर्ष पर भी प्रकाश डाला गया। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने जाने से लेकर एसएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के महासचिव बनने तक की उनकी यात्रा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पार्टी जिला कमेटी सदस्य बृजेश कुमार सिंह, महबूब अंसारी, रामचंद्र प्रसाद, सुखवासी देवी, यशोदा देवी आदि थीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमाकपा नेता की दूसरी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित