श्रद्धांजलि सभा आयोजित
पूर्णिया में कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता कॉमरेड सुनील कुमार सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने सिंह को पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया। सभी ने लाल सलाम के नारों के साथ श्रद्धांजलि दी।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के समर्पित नेता, किसानों, गरीबों और मजदूरों की मुखर आवाज पूर्व जिला सचिव कॉमरेड सुनील कुमार सिंह की याद में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीएम के जिला सचिव सह जिला पार्षद कॉमरेड राजीव सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के पूर्व राज्य सचिव सह केंद्रीय कमेटी के सदस्य कॉमरेड अवधेश कुमार उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड सुनील कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और लाल सलाम के नारों के साथ उनके संघर्षों को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से: कॉमरेड सुदीप सरकार, कॉमरेड बालेश्वर, कॉमरेड तबारक हुसैन मंडल, कॉमरेड सुधीलाल मुंडा, कॉमरेड नारायण राम, कॉमरेड गुड्डू महंतों, कॉमरेड सूर्यनारायण चौहान, कॉमरेड महेंद्र साह, कॉमरेड तनोरी ऋषि, कॉमरेड लक्ष्मण ऋषि, कॉमरेड रंजीत मुर्मू, कॉमरेड महफुज आलम, कॉमरेड लाल बहादुर उरांव, कॉमरेड ब्रह्मदेव ऋषि, कॉमरेड विनोद ऋषि, रूपा कुमारी सहित बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे।


