पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
जखनियां में कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि शिव मंदिर परिसर में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला सचिव ने बताया कि येचुरी ने गरीबों, किसानों और छात्रों के लिए संघर्ष किया और पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जखनियां। कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि स्थानीय कस्बे के शिव मंदिर परिसर में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला सचिव मारकंडे प्रसाद ने कहा कि सीताराम येचुरी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और नौजवानों के हितों के लिए साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष में लगाया। उन्होंने पार्टी को मजबूत और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर राम दरस यादव, विनोद यादव, बनारसी दास, इकबाल अंसारी, अच्छे लाल, श्रीराम राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन जोगिंदर यादव ने किया।
ये भी पढ़ें:कामरेड सीताराम येचुरी को दी श्रधांजलि

