कॉ. नरेश प्रसाद सिन्हा समाज को दी श्रद्धांजलि
गढ़हरा (बरौनी) में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दिवंगत नरेश प्रसाद सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा में उनके पुत्र और पार्टी के नेताओं ने उनकी उपलब्धियों को याद किया। समाजिक न्याय और लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए उनके योगदान की सराहना की गई। कलाकार लक्ष्मी यादव ने भी श्रद्धांजलि देकर सभा को सुर्खियों में लाया।

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़हरा एक शाखा स्थित कील टोला में शुक्रवार को भाकपा कार्यकर्ता दिवंगत नरेश प्रसाद सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता भाकपा शाखा गढ़हरा सचिव मुनेश्वर साह ने की। मंच संचालन अशोक पासवान ने किया। इस अवसर पर उनके पुत्र अभिजीत कुमार, राजा उपस्थित थे। सदस्य दिलेर अफगन ने कहा कि नरेश प्रसाद सिन्हा जीवन पर्यन्त पार्टी और समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। समाजिक कार्यकर्ता दानिश महबूब ने कहा कि नरेश सिन्हा जी का जीवन सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सौहार्द, संविधान के मूल्यों तथा लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए समर्पित रहा। सभा को भाकपा बरौनी अंचल मंत्री प्रह्लाद सिंह, संजीव सिंह, गुड्डू, अजीत कुमार, प्रमोद चौधरी, आसिफ इकबाल, मो जावेद आदि ने संबोधित किया।
एप्टा के कलाकार लक्ष्मी यादव के द्वारा गीत के माध्यम से नरेश प्रसाद सिन्हा जी को श्रद्धांजलि दी गई।


