सूचना विभाग के अनुवसेवक के निधन पर शोक
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के अनुसेवक चंदन लटवाल के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने लटवाल की सेवाओं की सराहना की और उनके निधन को विभाग के लिए बड़ा नुकसान बताया। शोक सभा में कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

कमल पंत, अल्मोड़ा। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने चंदन लटवाल के कार्यों व विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक सभा में प्रवीण प्रसाद, महेंद्र नेगी, तारा दत्त पांडेय, किरण कुमार आदि थे।

