सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भरत भूषण को किया नमन

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

- भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनके अप्रतिम बलिदान को सराहा सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भरत को किया नमनसर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भरत को किया नमनसर्वदलीय

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भरत भूषण को किया नमन

मऊ, संवाददाता। भरत भूषण तिवारी संघर्ष न्याय मोर्चा के तत्वाधान में हिंदी भवन के सभागार में रविवार को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध भरत भूषण तिवारी के अप्रतिम बलिदान को सराहा गया। टाउन डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और लूट के खिलाफ बोलने पर भरत तिवारी की निर्मम हत्या की गई। इनके बलिदान को हम लोग जाया नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के संयोजक केके पांडेय ने कहा कि भरत भूषण तिवारी आजाद हिंदुस्तान के पहले क्रांतिकारी थे, जिनका बलिदान सदैव याद किया जायेगा। कार्यक्रम के सह संयोजक हंसनाथ तिवारी ने कहा कि भरत भूषण तिवारी के न्याय की लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जायेगी।

आगामी 17 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा। ब्रह्मानंद पांडेय ने कहा कि मऊ जनपद में भरत भूषण तिवारी संघर्ष न्याय मोर्चा आगामी दिनों में भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित रामजी उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र पांडेय, विजय प्रताप सिंह, रमन पांडेय, अनिल राय, बबलू, संजय त्रिपाठी, मृत्युञ्जय तिवारी, संजीव द्विवेदी, प्रेमशिला चौबे, अमरनाथ मिश्रा, फलहारी बाबा, रामाश्रय राय, प्रदीप तिवारी, अतुल राय, लल्लन सिंह, कार्तिकेय दुबे, रामानंद मिश्रा सहित आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।