अटल की पुण्यतिथि पर गूंजा काव्य, कवियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर माटी कला बोर्ड और संस्कार भारती साहित्य विभाग के संयुक्त

रुड़की, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर माटी कला बोर्ड और संस्कार भारती साहित्य विभाग की ओर से आयोजित काव्यांजलि में रचनाकारों ने अटल की कविताएं पेश की। कार्यक्रम का संयोजन राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने किया। डॉ. राजकुमार राज उपाध्याय ने मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगकर्मी नरेंद्र आहूजा ने अटल की कविता हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय का वाचन किया। कवि मनीष श्रीवास्तव ने अपनी रचना अटल विश्व में अटल नाम है का लयबद्ध पाठ किया।


