भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

रामेश्वरम, तमिलनाडु में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने डॉ. कलाम के आदर्शों की सराहना की और युवा पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने के लिए 'यूनिटी मार्च' आयोजित करने की घोषणा की।

भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी श्रद्धांजलि
भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी श्रद्धांजलि

रामेश्वरम (तमिलनाडु)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, “मिसाइल मैन” एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आज तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय स्मारक में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी तथा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने डॉ. कलाम के परिजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र के इस महान सपूत को नमन किया तथा उनके आदर्शों, सादगी, राष्ट्रभक्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और युवाओं के प्रति उनकी प्रेरणादायी सोच को स्मरण किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा, विज्ञान, नवाचार और युवा शक्ति को समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का व्यक्तित्व आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा विकसित भारत का उनका स्वप्न प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स ने कहा कि भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक या पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि भारत की युवा शक्ति, राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता के जीवंत प्रतीक हैं। उनका जीवन यह संदेश देता है कि साधारण परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी शिक्षा, परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर विश्व के सर्वोच्च शिखरों तक पहुंच सकता है। विकसित भारत का उनका स्वप्न आज भी देश के युवाओं को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी, विशेष रूप से जनरेशन-जी को डॉ. कलाम के विचारों, उनके सपनों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इसी उद्देश्य से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्षजमाल सिद्दीकी एवं उन्होंने संयुक्त रूप से “कश्मीर से कलाम मेमोरियल, रामेश्वरम” तक एक राष्ट्रव्यापी “यूनिटी मार्च” आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा देश के युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त करने का माध्यम बनेगी। साथ ही डॉ. कलाम के सपनों के भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं मील का पत्थर साबित होगा।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी श्रद्धांजलि