अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजितअमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजितअमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद

बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पूर्व अध्यक्ष स्व. अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर चास स्थित एक सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेएससीए के पूर्व पदाधिकारी, आजीवन सदस्य, बीडीसीए पदाधिकारी, अंपायर, स्कोरर, कोच, ट्रेनर तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने स्व. चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जेएससीए जिला उपसमिति के चेयरमैन सह बीडीसीए अध्यक्ष पी.एन. सिंह ने कहा कि अमिताभ चौधरी का झारखंड क्रिकेट के विकास में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।
बीडीसीए सचिव राजेश रंजन ने कहा कि उनके प्रयासों से छोटे जिलों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला, जिसकी बदौलत आज कई खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।


