नागदा खदान हादसे में शहीद श्रमिको को आज दी जायेगी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

बीसीसीएल की भाटडीह कोलियरी की नागदा 17 नंबर इंक्लाइन में 6 सितंबर 2006 को गैसीय विस्फोट में जान गंवाने वाले 50 श्रमिकों को रविवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रबंधन के अधिकारी और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। खदान को फिर से चालू कराने की मांग रही है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नागदा खदान हादसे में शहीद श्रमिको को आज दी जायेगी श्रद्धांजलि

बीसीसीएल की भाटडीह कोलियरी स्थित नागदा 17 नंबर इंक्लाइन में हुए गैसीय विस्फोट में जान गंवाने वाले 50 श्रमिकों को रविवार को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में बीसीसीएल के उच्च अधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और पीड़ित परिजन शामिल होंगे। बीसीकेयू की ओर से भी अलग शहीद वेदी पर कार्यक्रम आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि 6 सितंबर 2006 को दूसरी पाली के दौरान खदान में हुए भीषण गैसीय विस्फोट में 50 श्रमिक शहीद हो गए थे और चार झुलस गए थे। हादसे के बाद प्रबंधन ने नागदा कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक का निर्माण कराया और 17 नंबर व 14 नंबर इंक्लाइन को बंद कर दिया।

श्रमिक संगठनों द्वारा खदान को फिर से चालू कराने की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। वर्तमान में यहां केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मी ही तैनात हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनागदा खदान हादसे में शहीद श्रमिको को आज दी जायेगी श्रद्धांजलि