डीएवी बरियातू में सेना के शौर्य को किया याद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची के डीएवी बरियातू में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाए गए और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने भारत की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।

रांची। डीएवी बरियातू में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने पुष्प चढ़ाकर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और बलिदान को याद किया। इस अवसर पर संगीत शिक्षकों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं छात्रों ने भी देश की रक्षा और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प लिया।


