शहीद ऊधम सिंह को शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि
शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर श्री गुरु नानक मानव सेवा समिति एवं पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा ने कहा कि ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने के लिए बलिदान दिया। सभी ने देश की एकता और भाईचारे की रक्षा का संकल्प लिया।
शाहजहांपुर। शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर श्री गुरु नानक मानव सेवा समिति, एवं पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन द्वारा शहीद उधम सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा ने कहा महान क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार के निर्दोष शहीदों का प्रतिशोध लेने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया और अंग्रेजों के घर में घुसकर जनरल डायर को गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर अपने प्रतिशोध का बदला लिया। 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविल जेल में उन्हें फांसी दी गई, किंतु उनके बलिदान ने देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख को और अधिक प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर प्रखर शर्मा, सुमित शुक्ला ,काजल जायसवाल, रोहण राठौर, रोहित ,मुकेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे सभी ने देश की एकता, अखंडता, सामाजिक भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।


