पूर्व मंत्री सुदीप्त सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, घाटशिला
बहरागोड़ा बाजार में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मंत्री सुदीप्त सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित की। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी और मौन रखा। वक्ताओं ने सोनू के योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। सभा में कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री सुदीप्त सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुदीप्त सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व.सोनू के फोटो चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा संतुष्टि के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस श्रद्धांजलि सभा में गुरुचरण मांडी, रास बिहारी साऊ, मिंटू पाल, निर्मल दुबे, मनोरंजन होता, विशु ओझा, रिंकू माईती और यदुपति राणा समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


