किसान नेता कमरुद्दीन को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में अखिल भारतीय किसान सभा ने मंगलवार को नफीस इंटर कॉलेज, सभावाला में किसान नेता कॉमरेड कमरुद्दीन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने उन्हें किसानों और मेहनतकश जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला जननेता बताया और उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

देहरादून। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) उत्तराखंड की ओर से मंगलवार को नफीस इंटर कॉलेज, सभावाला में वरिष्ठ किसान नेता कॉमरेड कमरुद्दीन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने उन्हें किसानों, खेत-मजदूरों और मेहनतकश जनता के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाला जननेता बताया। कहा कि उन्होंने भूमि, फसल के उचित मूल्य, सिंचाई, कर्जमुक्ति और किसानों के सम्मानजनक जीवन के लिए लगातार आवाज उठाई। राष्ट्रीय महासचिव कॉ. बीजू कृष्णन ने उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें:किसान महासभा की हुई बैठक


