मजदूर संगठनों ने हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो देहरादून। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और

मजदूर संगठनों ने हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

फोटो देहरादून। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ श्रमिक नेता हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इंटक, सीटू, एटक समेत विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट ने अपने लंबे सार्वजनिक और श्रमिक जीवन में मजदूरों के अधिकार, हित और सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने श्रमिकों को संगठित करने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन श्रमिक आंदोलन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इंटक के प्रदेश कार्यालय प्रभारी विक्टर थॉमस ने बताया कि शोकसभा में स्व. हीरा सिंह बिष्ट की पुत्री विभा बिष्ट और भतीजे अनूप बिष्ट ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में एपी अमोली, बीरेंद्र नेगी, अनिल कुमार, राजवीर सिंह, पंकज क्षेत्री, तनवीर आलम, विक्टर थॉमस, अभिनव बिष्ट, बलेश कुमार, अजय शर्मा, कलीम अहमद, नीरज त्यागी, घनश्याम गुरु, तेजिंदर सिंह रावत, हिमांशु नेगी, प्रभुलाल बहुगुणा, सतेंद्र पंवार, प्रदीप जोशी, करनवीर सिंह नेगी, हेमा पुरोहित, राजेंद्र नेगी, विजय सिंह बिष्ट, अनूप बिष्ट, दिया भट्ट, सोम सिंह रावत और संजय टम्टा समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।