सुभाषिनी समेत लेखकों ने संध्या को दी श्रद्धांजलि
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरकानपुर में हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका संध्या त्रिपाठी की स्मृति में एक सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में उनके लेखन और व्यक्तिगत अनुभव साझा किए गए। जनवादी लेखक संघ की संरक्षक सुभाषिनी अली ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. रोहिणी शुक्ला ने एक पुरस्कार की घोषणा भी की, जो उनकी मां के नाम पर दिया जाएगा।

कानपुर। आजीवन प्रगतिशील विचारों की पक्षधर रहीं हिन्दी की वरिष्ठ लेखिका संध्या त्रिपाठी की स्मृति में टेंपल टॉवर में एक स्मृति संध्या का आयोजन किया गया। संघ कानपुर की उपाध्यक्ष रहीं संध्या त्रिपाठी की स्मृति सभा में उनके लेखन, साहित्य और व्यक्तिगत स्मृतियों को साझा किया गया। जनवादी लेखक संघ की संरक्षक सुभाषिनी अली ने श्रद्धांजलि व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। डॉ. रोहिणी शुक्ला ने अपनी मां के नाम से हर वर्ष एक अच्छी कहानी को पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर एक्टिविस्ट गुंजन सिंह, सचिव अनीता मिश्रा, कवि पंकज चतुर्वेदी, लेखक राकेश शुक्ल, प्रोफेसर ख़ान फारूख, कवियित्री अंजू निगम, सईद नकवी, डॉ. आलोक बाजपेयी, डॉ. पूजा अग्रवाल, प्रताप साहनी, ऋचा जायसवाल, रोहित टंडन ने श्रद्धांजलि दी।


