झारोटेफ ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
चांडिल में झारखंड ऑफिसर, टीचर्स एंड एम्प्लॉयी फेडरेशन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। शिक्षकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कोल्हान समन्वयक स्वपन साह ने उन्हें संगठन और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में याद किया।

चांडिल। झारखंड ऑफिसर, टीचर्स एंड एम्प्लॉयी फेडरेशन की प्रांतीय कमेटी के निर्देश पर चैनपुर में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी प्रतिकृति पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान समन्वयक स्वपन साह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू संगठन और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सदैव कार्य करते रहे। उनका असमय चले जाना पूरे संगठन एवं कर्मचारी समाज के लिए व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता बृजमोहन यादव प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मंजूषा महतो, जिला संरक्षक वासुदेव राम, जिला सचिव जवाहरलाल महतो, हरे कृष्ण महतो, बलराम टुडू आदि मौजूद थे।


