शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मधुबनी में शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी और अन्य नेताओं ने रामफल मंडल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रामफल मंडल ने मातृभूमि की आजादी के लिए बलिदान दिया। इसका अर्थ हमें राष्ट्रभक्ति और साहस का पाठ पढ़ाता है।

मधुबनी, विधि संवाददाता । अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी, विनोद मंडल, गुलाब साह, वार्ड पार्षद सुरेंद्र मंडल,गणेश मंडल, अविनाश कुमार सिंह, राजा चौधरी, सन्नी सिंह, भरत चौधरी, टिंकू कसेरा,त्रिलोचन झा, प्रदीप झा बसु, विक्रमशिला देवी, विनय कुशवाहा, नित्यानंद सिंह, फुलदेव यादव, महेश्वर चौधरी, मंटू पासवान, तौहीद आलम सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री भंडारी ने कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए रामफल मंडल ने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया।
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 23 अगस्त 1943 को ब्रिटिश शासन ने उन्हें भागलपुर जेल में फांसी की सजा दे दी। उनका बलिदान एवं देश प्रेम आज भी हम-सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रदेश महासचिव विनोद मंडल ने कहा कि रामफल मंडल का त्याग हमें सदैव राष्ट्रहित, सत्य, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।

