लांस नायक कपिल कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मीरापुर के कासमपुर खोला में लांस नायक कपिल कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उनके परिवार और कई ग्रामीणों ने भाग लिया। तहसीलदार मोनिका चौहान और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने कपिल की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके बलिदान को याद किया।

मीरापुर। कासमपुर खोला निवासी लांस नायक कपिल कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसमें शहीद की पत्नी कोमल, पुत्र युग, पिता ध्यान सिंह और भाई अमित सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। इसके बाद तहसीलदार जानसठ मोनिका चौहान और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने शहीद कपिल कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया। तहसीलदार मोनिका चौहान ने कहा कि देश की रक्षा में उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं रमा नागर ने कहा कि कपिल कुमार ने राष्ट्रसेवा में प्राण न्यौछावर कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
समारोह में आजाद समाज पार्टी के महासचिव रविन्द्र भाटी और भाजपा नेता अभिषेक चौधरी ने भी शहीद के परिजनों के त्याग को नमन किया। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, अमरनाथ पाल, अमित शास्त्री, कपिल कुमार, पुष्पेन्द्र, संतलाल, मांगेराम, चरण सिंह, उमेन्द्र, विनोद कोहली, महकार, धर्मसिंह, सोनी, प्रवीण फौजी, कपिल कोहली, बालिस्टर, रणपाल सिंह, ऋषिपाल, महेंद्र सिंह, शिवकुमार पाल, जबर सिंह, हेमसिंह, लीलू आदि मौजूद रहे।


