हंटरगंज में 22 जुलाई को होगा स्वतंत्रता सेनानी बाबू शालिग्राम सिंह की पुण्यतिथि पर होगी श्रद्धांजलि सभा
हंटरगंज में स्वतंत्रता सेनानी बाबू शालिग्राम सिंह की पुण्यतिथि पर आरएनएम कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बाबू शालिग्राम सिंह के त्याग एवं संघर्ष को याद करते हुए समर्पण व समाजसेवा पर चर्चा की गई।

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के गौरव, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी एवं भूतपूर्व विधायक स्व0 बाबू शालिग्राम सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को आरएनएम कॉलेज हंटरगंज में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, बगोदर के पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, आरएनएम कॉलेज के सचिव तेज नारायण सिंह, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ0 केदार सिंह, डॉ0 सुबोध सिंह, डॉ0 अभिषेक कुमार सिंह, हरीश श्रीवास्तव, अम्बिका सिंह चौहान और उदयभान नारायण सिंह उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि बाबू शालिग्राम सिंह स्वतंत्रता संग्राम के अदम्य सेनानी थे। उनके त्याग और संघर्ष से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। श्रद्धांजलि सभा में उनके जीवन, समाज सेवा और स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता से सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।


