श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जुटेंगे प्रदेश सरकार के आधा दर्जन मंत्री
छिबरामऊ में पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 24 जून को किया जाएगा। विधायक आर्चना पांडेय ने कहा कि त्रिपाठी ने भाजपा सहित अन्य पदों पर समाज की सेवा की। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

छिबरामऊ। पूर्व सहकारिता मंत्री स्व.पं.रामप्रकाश त्रिपाठी की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 24 जून बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे उनके पैतृक गांव फर्रुखाबाद रोड स्थित विद्या प्रकाश महाविद्यालय उधरनपुर में किया जाएगा। भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता में अपने पिता को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ से भाजपा तक संस्थापक सदस्य के रूप में रामप्रकाश त्रिपाठी ने जनपद फर्रुखाबाद और कन्नौज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने 1967 से 2008 तक विधायक, सांसद, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और सहकारिता मंत्री के रूप में पार्टी व समाज की अनवरत सेवा की।
उनकी सेवा के संस्कार आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। अर्चना पांडेय ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में छिबरामऊ विधानसभा के कोने-कोने से कार्यकर्ता पहुंचेंगे और भाजपा के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराएंगे। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री असीम अरुण, ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, प्रेम सिंह शाक्य सहित आस-पास के जनपदों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, राहुल रतन पांडेय, पंकज दुबे, विवेक दुबे आदि मौजूद रहे।


