तेलीपाड़ा में मनाई बिनोद बिहारी की जयंती
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के तेलीपाड़ा में बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगत महतो ने झारखंड आंदोलन में महतो की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने 29 सितंबर को मशाल जुलूस और 30 सितंबर को झारखंड बंद की घोषणा की। कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

धनबाद। तेलीपाड़ा के शिव मंदिर परिसर में बुधवार को बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगत महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर में शिबू सोरेन, एके राय और बिनोद बिहारी महतो ने मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ाया। बिनोद बिहारी महतो ने अपने सिद्धांत और विचारों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 29 सितंबर को पूरे झारखंड में शाम में मशाल जुलूस और 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में रेंगू साव, बासुदेव यादव, भारत साव, जीतू साव, वरुण पाल, नकुल महतो, गुलाब साव, चंपा हसदा, जागरण मरांडी, जीरा देवी व यशोदा देवी मौजूद थीं।


