अटल जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण, देश प्रथम की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

लखीसराय, नया बाजार में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल जी के विचारों से देश का विकास हो रहा है। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अटल जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण, देश प्रथम की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प

लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने पौधारोपण कर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस अवसर पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन और विचारों से देश प्रथम की भावना को मजबूत किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ देश को नई दिशा देने का काम किया।

युवाओं का आवाहन

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। आज देश आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से अटल जी के विचारों से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि नकारात्मक वातावरण से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। सबको साथ लेकर चलने की भावना से ही भारत मजबूत और विकसित राष्ट्र बनेगा।

अटल जी के विचारों की महत्ता

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन्हीं विचारों और संकल्पों के साथ भारत 21वीं सदी में विश्व गुरु बनने की दिशा में प्रखरता और प्रबलता के साथ आगे बढ़ रहा है। उक्त मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कहाँ पर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया?
कार्यक्रम लखीसराय के नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअटल जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण, देश प्रथम की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प