पीआर भारद्वाज की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन
सीतामढ़ी में शिक्षाविद् पीआर भारद्वाज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का पाठ किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और आगंतुकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भारद्वाज को एक दूरदर्शी शिक्षाविद् के रूप में याद किया गया।

सीतामढ़ी। प्रसिद्ध शिक्षाविद् पीआर भारद्वाज की पुण्यतिथि पर फ्रंटएज स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सह बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के साथ हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, रवींद्रनाथ टैगोर और निराला की कविताओं का सस्वर पाठ किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अनुरंजना भारद्वाज और मनोरंजना भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल कुमार परिमल ने की। इस अवसर पर कवि रामबाबू सिंह, बच्चा प्रसाद विह्वल, रामाशंकर शास्त्री, सुरेश वर्मा, रामपुकार सिंह, आग्नेय, आशा प्रभात और रंजिता श्री भारती ने कविता पाठ कर स्व. भारद्वाज को श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने भारद्वाज को सरल, संवेदनशील और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी शिक्षाविद् बताया।हुए उन्हें दूरदर्शी मार्गदर्शक के रूप में याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और आगंतुकों ने हवन किया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


