आदिवासी एकता महाजुटान‌ रैली रांची में आज, हजारीबाग से 10 हजार लोग होंगे शामिल

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग से 10,000 आदिवासी लोग रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित परिसीमन और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर महाजुटान रैली में शामिल होंगे। इस रैली में आदिवासियों की कई प्रमुख मांगें जैसे आरक्षित सीटों की वृद्धि, पेसा कानून का क्रियान्वयन और भूमि सुरक्षा पर चर्चा होगी।

आदिवासी एकता महाजुटान‌ रैली रांची में आज, हजारीबाग से 10 हजार लोग होंगे शामिल

हजारीबाग। निज प्रतिनिधि । प्रस्तावित परिसीमन, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी एकता महाजुटान‌ रैली में हजारीबाग से 10 हजार की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे । जिले के सभी 16 प्रखंडों से महिला, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को रांची ले जाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। महाजुटान रैली में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों में वृद्धि, पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन, लोकसभा और विधानसभा में आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, आदिवासी जमीन की सुरक्षा, लैंड बैंक एवं लैंड पूल को समाप्त करने के साथ साथ विस्थापन और पलायन पर रोक सहित कई प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआदिवासी एकता महाजुटान‌ रैली रांची में आज, हजारीबाग से 10 हजार लोग होंगे शामिल