

रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय आदिवासी धर्मपरिषद का सम्मेलन रविवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुरा चिमूर में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड आंदोलनकारी सूर्यसिंह बेसरा ने कहा कि जनगणना का समय है और आदिवासियों का धर्मकोड लागू करने का संघर्ष तेज करना होगा। इसलिए, देश के आदिवासियों से आह्वान है कि धर्मकॉलम में आदिवासी लिखें। उन्होंने कहा कि धर्म सहित भाषा, संस्कृति के संवैधानिक अधिकार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जमीन लूट और धर्म के लिए संघर्ष का ऐलान करता हूं। संघर्ष करेंगे तो बचेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमशाही मुंडा और विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश भवन कोराम और अजीत मारावी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान छह सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें आदिवासियों के धार्मिक व संस्कृति पहचान के लिए भारत की जनगणना प्रपत्र 2027 में आदिवासी धर्मकोड का उल्लेख करने, पूरे देश में छठी अनुसूची की तर्ज पर पांचवीं अनुसूची के तहत एमएलए, एमपी की सीट फ्रीज करने, पूरे देश में अपने प्रदेशों में पेसा कानून के सिद्धांत को हुबहू लागू करने के लिए संघर्ष करने, महाराष्ट्र की छोटी जनजातियों को एकता बद्ध करने के लिए संघर्ष करने, पूरे देश में आदिवासियों की भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के संघर्ष करने और देशमें खनन का अधिकार के लिए समता जजमेंट लागू करना शामिल हैं। मौके पर महाराष्ट्र के अरविंद सड़ेकर, प्रवीण जेतेवाल, मनेर वारलु, भाषण गंगाधर रमोड, बालाजी विजय इगेवाड़ सहित कई मौजूद थे।
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
{{/completed}}और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
{{/hasCorrect}}क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें