वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक में बनी सालभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा
लोहरदगा में वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जनजातीय समाज की परंपराओं और संस्कृति को उजागर करने के कार्यक्रम होंगे। 26 दिसंबर को स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

लोहरदगा, संवाददाता। वनवासी कल्याण आश्रम की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का शुभारंभ आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष टीची गुण, महामंत्री योगेश बापट, संयुक्त महामंत्री विष्णु शर्मा, रामेश्वर उरांव और कोषाध्यक्ष सीए महेश मोदी ने भगवान श्रीराम और बाला साहब देशपांडे के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में देशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि 15 नवंबर को देशभर की सभी इकाइयां अपने-अपने स्थानों पर जनजातीय गौरव दिवस मनाएंगी। इस दौरान जनजातीय समाज के गौरव, परंपरा और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।वहीं,
26 दिसंबर को वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस देशभर में संचालित 21 हजार सेवा प्रकल्पों पर मनाया जाएगा। बैठक में सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।


