राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति की बैठक में बड़ा फैसला- 15 करोड़ लिखेंगे आदिवासी धर्म कोड

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

आदिवासी संगठनों ने जनगणना में अलग आदिवासी धर्म कॉलम की मांग को लेकर आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। 29-30 अगस्त को हुई बैठक में तय किया गया कि देश के 15 करोड़ आदिवासी 'आदिवासी धर्म' लिखेंगे। सभी राज्यों से प्रतिनिधियों के नाम मांगे गए हैं और कोर कमेटी गठित की जाएगी।

राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति की बैठक में बड़ा फैसला- 15 करोड़ लिखेंगे आदिवासी धर्म कोड

रांची, वरीय संवाददाता। जनगणना में अलग आदिवासी धर्म कॉलम की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने अब आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली के आंबेडकर भवन में 29 और 30 अगस्त को हुई राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत की कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया कि आगामी जनगणना में देश के करीब 15 करोड़ आदिवासी ‘आदिवासी धर्म’ लिखेंगे। इसके लिए देशभर में अभियान चलाने के साथ आंदोलन की रणनीति भी तैयार की गई। पूर्व मंत्री देव कुमार धान की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और असम से आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रेमशाही मुंडा, अभय भुट्ट, कुंवर चंदन, होनहागा, दिनेश भूमिज, अमरनाथ खरवार, गणेश पाट पिगुआ, गब्बर सिंह हेमरोम, मसूदी टुडू और सुलेमान हांसदा समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार और आंदोलन को मजबूत करने के लिए सभी राज्यों से विभिन्न आदिवासी समुदायों और संगठनों के 11-11 प्रतिनिधियों के नाम 7 सितंबर तक मांगे गए हैं। इसके बाद सभी जिलों में भी 30 सितंबर तक कोर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। संगठन ने तय किया कि कोर कमेटी के 75 फीसदी सदस्यों की मौजूदगी के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति की बैठक में बड़ा फैसला- 15 करोड़ लिखेंगे आदिवासी धर्म कोड