स्वास्थ्य, रोजगार, जमीन और सीएसआर कार्यों की जांच की मांग

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

जादूगोड़ा में आदिवासी समाज की गंभीर समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का ध्यान आकर्षित किया गया है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. आशा लकड़ा को पत्र सौंप कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और प्रशासनिक उपेक्षा की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। यह पत्र उनके हालिया दौरे के दौरान प्रस्तुत किया गया।

स्वास्थ्य, रोजगार, जमीन और सीएसआर कार्यों की जांच की मांग

जादूगोड़ा। जादूगोड़ा क्षेत्र में आदिवासी समाज की गंभीर समस्याओं और कथित उपेक्षा को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी ) का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इस संबंध में आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्र सौंप कर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उच्चस्तरीय जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि डॉ. आशा के जादूगोड़ा के दौरे के बीच यह पत्र स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सौंपा गया है। वहीं, गुरुवार को यूसील जादूगोड़ा टेलिंग पोंड से सटे चाटीकोचा के विस्थापितों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुनी।

पत्र में कहा गया है कि जादूगोड़ा क्षेत्र में आदिवासी समाज लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक स्तर पर कई समस्याओं का सामना कर रहा है। पत्र के माध्यम से इन मामलों में आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वास्थ्य, रोजगार, जमीन और सीएसआर कार्यों की जांच की मांग