काठभारी में गूंजी आदिवासी एकता की आवाज

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा के काठभारी गांव में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुआ, जिसमें आदिवासी समाज के नेता एवं ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने परंपराओं के साथ अतिथियों का स्वागत किया और सामाजिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार तथा विकास के मुद्दों पर चर्चा की। दीनबंधु बोयपाई ने शिक्षा और एकता को समाज की पहचान बताया।

काठभारी में गूंजी आदिवासी एकता की आवाज

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत काठभारी गांव में शुक्रवार को आदिवासी समाज से जुड़ा एक महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई सहित समाज के विभिन्न प्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास संबंधी समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। इस दौरान आदिवासी समाज की एकजुटता, सामाजिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा की गई।श्री बोयपाई ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता में निहित है।

समाज के विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ युवाओं को आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकाठभारी में गूंजी आदिवासी एकता की आवाज