अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा
आदिवासी जागरण मंच की बैठक शनिवार को गया जी शहर में हुई, जिसमें राजनीतिक अधिकार, संगठन विस्तार, सामाजिक एकता और शिक्षा पर चर्चा की गई। भीम विश्वकर्मा ने संगठन में अधिक लोगों को जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान भी किया गया।

आदिवासी जागरण मंच की बैठक शनिवार को गया जी शहर के होटल में हुई। इसमें मुख्य रूप से राजनीतिक अधिकार, संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता व शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आदिवासी जागरण मंच के संस्थापक भीम विश्वकर्मा ने कहा कि बैठक में आदिवासी समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने, समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का अभियान चलाने, युवाओं को सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने, समाज की एकता और अधिकारों के लिए सामूहिक रूप से आवाज बुलंद करने और आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक व विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर गंभीरता से मंथन हुआ।
लोहार संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक उमेश विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन राजेश विश्वकर्मा व धन्यवाद ज्ञापन संतोष विश्वकर्मा ने किया। बैठक में संगठन के अरुण विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, बिगन विश्वकर्मा, शंभू विश्वकर्मा व कुंदन विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


