पेड़ों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया में शुक्रवार को वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश पर वन प्रमंडल के कर्मचारियों और छात्रों ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वृक्षों की सुरक्षा और जैव विविधता को बढ़ावा देना था।

पेड़ों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प

अररिया, वरीय संवाददाता। शुक्रवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश पर अररिया वन प्रमंडल की ओर से वृक्ष सुरक्षा दिवस के तहत जगह-जगह पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। अररिया वन प्रमंडल के पदाधिकारी व कर्मी बायो डाइवर्सिटी पार्क कुसियार गांव एंड कार्यालय कैंपस के अलावा मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आरएस प्रांगण में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर वृक्ष रक्षा दिवस मनाया गया। मौके पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी दिनेश प्रसाद यादव, मोहिनी देवी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. संजय प्रधान, प्रिंसिपल, सभी शिक्षक एवं स्कूल के बच्चे साथ ही वनरक्षी अरमान खान अर्पण कुमारी ,राहुल कुमार पार्क के सभी स्टाफ एवं सभी वनकर्मी उपस्थित थे

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपेड़ों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प