एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत किया पौधरोपण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कहलगांव के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग में 'मां के नाम 3.0' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को मां के नाम पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक और अभिभावक शामिल रहे।

एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत किया पौधरोपण

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग, खुटहरी में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। प्रधान शिक्षक ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक रतन कुमार, कल्पना कुमारी, मधुप्रिया कुमारी समेत दर्जनों अभिभावकों शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।