विहंगम योग संत समाज ने किया पौधरोपण
खूंटी में संत नामदेव महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, निःशुल्क शिक्षा और सैनिकों के योगदान को सम्मान देना है। वाराणसी में 14-15 दिसंबर को एक अंतरराष्ट्रीय यज्ञ भी प्रस्तावित है।

खूंटी, संवाददाता। संत नामदेव महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज, खूंटी जिला इकाई की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि संत नामदेव महाराज ब्रह्म विद्या विहंगम योग के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक सह प्रधान उपदेष्टा हैं। उनके जन्मदिवस पर देशभर में विहंगम योग संत समाज की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप ने बताया कि संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बताया कि 14 और 15 दिसंबर को वाराणसी स्थित उमराह सर्वेद महामंदिर धाम में 25 हजार कुंडली महायज्ञ का अंतरराष्ट्रीय आयोजन प्रस्तावित है।
इस दौरान समर्पण दीप कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों का उद्देश्य विश्व शांति, निःशुल्क गुरुकुल शिक्षा, गौसेवा और सैनिकों के योगदान को सम्मान देना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिला इकाई के प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप, सह संयोजक भोज नाग, महिला प्रभारी सह उपदेष्टा बेरनादेत टूटी, महिला सह प्रभारी नीरा हस्सा एवं उपप्रमुख शांति देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


