कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में हुआ पौधारोपण
कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में भारत सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह कौरव ने वृक्षारोपण का आरंभ किया और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने भागीदारी की।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश साकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह कौरव एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि मां हमें जीवन देती हैं और वृक्ष जीवन को सुरक्षित रखते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने का भी आह्वान किया गया।


