Moradabad News: लाकड़ी फाजलपुर रोड किनारे 350 ट्री-गार्ड में रोपेंगे पौधे

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: जनपद के 643 गांवों में 12 लाख पौधे रोपने की तैयारी मुरादाबाद। रविवार के विशेष

Moradabad News: लाकड़ी फाजलपुर रोड किनारे 350 ट्री-गार्ड में रोपेंगे पौधे

Moradabad News: रविवार के विशेष पौधरोपण अभियान की तैयारी अंतिम दौर में है। ग्राम्य विकास, लोक निर्माण और पंचायत विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को पौधों की आपूर्ति और पौधा रोपने के स्थान को लेकर जिम्मेदारों से समन्वय बनाने में तेजी दिखाई। लोक निर्माण विभाग लाकड़ी फाजलपुर रोड किनारे 350 ट्री-गार्ड में पौधे रोपेगा। लोक निर्माण विभाग को जिलेभर में करीब एक हजार पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग के अवर अभियंता सोमपाल सिंह और निर्माण खंड के एई अमित यादव ने दिन भर प्लान तैयार किया। एई सोमपाल ने बताया कि लाकड़ी क्षेत्र में 350 पौधे रोपे जाएंगे। टीपीनगर तक का क्षेत्र चुना गया है।

पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री-गार्ड लगेंगे। लाकड़ी पुलिस चौकी से आरटीओ तक पौधे रोपे जाएंगे। स्वत: रोजगार विभाग के उपायुक्त आरपी भगत ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग जनपद के 643 गांवों में 12 लाख पौधे रोपेगा। हर गांव में 1866 पौधे रोपने का लक्ष्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMoradabad News: लाकड़ी फाजलपुर रोड किनारे 350 ट्री-गार्ड में रोपेंगे पौधे