पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम चला अभियान
कानपुर देहात में रविवार को 'पेड़ मां' नाम से पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें 50.38 लाख पौधों का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए और पौधों के संरक्षण पर जोर दिया गया। राज्यमंत्री, डीएम और स्थानीय अधिकारियों ने पौधे रोपे और इसके महत्व पर चर्चा की।
कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में पर्यावरण संरक्षण के लिए रविवार को एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें 50.38 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री व डीएम ने पौधरोपण किया, जबकि पुलिस लाइन में एसपी ने व जिले के नोडल अफसर ने अकोढी व रसधान में पौधे लगाए। इस मौके पर लोगों से एक पौधा मां के नाम लगाने व उसके संरक्षण का आह्वान किया गया। अभियान में वन विभाग के साथ ही पुलिस, स्वास्थ्य, विकास, पंचायतराज शिक्षा सहित सभी विभाग शामिल रहे।
केंद्रीय विद्यालय में कार्यक्रम
केंद्रीय विद्यालय, नबीपुर में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, डीएम कपिल सिंह ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने आम का पौधा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौलश्री, डीएम ने पीपल का पौधा रोपा, जबकि डीएम की मां सरला सिंह ने कदम व उनकी पत्नी चारू सिंह ने पीपल का पौधा रोपित किया। इसके साथ ही वहां मौजूद अफसरों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहाकि वृक्ष मानव जीवन, पर्यावरण एवं जैव विविधता के संरक्षण का आधार हैं। उन्होंने पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में सदर ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी, एसडीएम सदर, डीआईओएस, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय आदि मौजूद रहे।
पौधरोपण अभियान की निरंतरता
इसी क्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास व जिले के नोडल अफसर जीएस. प्रियदर्शी ने सीडीओ विधान जायसवाल के साथ अमूल डेयरी, माती, ग्राम अकोढ़ी मलासा व राजपुर ब्लॉक के संविलियन विद्यालय रसधान में पौधरोपण करने के बाद कहाकि पौधरोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी दीर्घकालिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहाकि पौधे तभी सार्थक होंगे जब उनका संरक्षण व नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। पौधरोपण अभियान के क्रम में पुलिस लाइन माती में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व एएसपी आलोक प्रसाद ने पौधे रोपित कर अभियान का शुभारंभ कराया। इस मौके पर परिसर में 900 पौधे रोपित किए गए। यहां सीओ सदर संजय सिंह, सीओ ट्रैफिक विनय कुमार सिंह, आरआई प्रेमचन्द्र शुक्ल भी मौजूद रहे। इसी तरह सभी थानों, अस्पतालों व स्कूलों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया。
रसूलाबाद क्षेत्र में जगह-जगह हुआ पौधरोपण
रसूलाबाद में पौधरोपण
रसूलाबाद तहसील परिसर में एसडीएम शिखा संखवार, थाना परिसर में सीओ आलोक कुमार, वन विभाग कार्यालय में विधायक पूनम संखवार, बिलहा स्कूल, सिसाही, कान्हा गोशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण द्वारा पौधारोपण किया गया।
धरमपुर गोशाला में पौधरोपण
मंगलपुर। पौधरोपण अभियान के क्रम में धरमपुर गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल ने पौधारोपण किया। इस दौरान सचिव आकांक्षा त्रिपाठी, प्रधान संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। जबकि भंदेमऊ ,डिलवल ,बरी ,अनोखेपुरवा ,भावसिंह का पुरवा ,बद्दापुरवा ,जौरवा आदि गाँवों के 143 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 2700 पौधों का रोपण किया गया। बीईओ आनन्द भूषण ने बताया कि अभियान के तहत अमरूद, आम, जामुन, इमली, नींबू, नीम, सागौन, अशोक, शहतूत, समी, शीशम एवं सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर ब्लॉक नोडल महेन्द्र वर्मा , आयुष चौधरी ,रोहित पाल , एआरपी बृजेश सिंह राजावत ,नेहा सिंह आदि रहे। वहीं मॉडल ग्राम पंचायत जलालपुर डेरापुर में डीसी मनरेगा अशोक कुमार , बीडीओ संदीप कुमार, ग्राम प्रधान निधि कटियार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


