क्लब फुट के इलाज में सदर अव्वल, बाबागंज सबसे पीछे

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ में क्लब फुट रोग से पीड़ित बच्चों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। 2024 से 2026 तक सदर विकास खंड में सबसे ज्यादा बच्चों का इलाज हुआ है, जबकि बाबागंज में सबसे कम। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज में देरी करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। क्लब फुट रोग के लक्षणों की जानकारी भी दी गई है।

क्लब फुट के इलाज में सदर अव्वल, बाबागंज सबसे पीछे

प्रतापगढ़, संवाददाता। टेढ़े मेढ़े पैर या क्लब फुट रोग कुछ बच्चों को जन्मजात होता है। ऐसे बच्चों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम एनजीओ के सहयोग से मुफ्त में करा रही है। साल 2024 से जुलाई 2026 तक हुए ऐसे बच्चों के इलाज के आंकड़ों को देखें तो सबसे अधिक बच्चों का इलाज सदर विकास खंड में और सबसे कम बच्चों का इलाज बाबागंज विकास खंड में हुआ है। जिले के 17 विकासखंडों में सदर, बेलखरनाथधाम, लक्ष्मणपुर, मंगरौरा क्लब फुट पीड़ित बच्चों के इलाज में सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि बाबागंज, कालाकांकर, बिहार आदि ब्लॉक सबसे पीछे चल रहे हैं। क्लब फुट रोग का इलाज बच्चे के पैदा होते ही शुरू हो जाता है। इसमें हर हफ्ते आर्थो के डॉक्टर बच्चे के पैर या पंजे को सीधा कर प्लास्टर चढ़ाते हैं। करीब 6 हफ्ते तक हर हफ्ते प्लास्टर को बदला जाता है। इसके बाद भी सीधा नहीं होता तो एक छोटा सा चीरा लगाकर टेंडन ठीक किया जाता है। ठीक होने के बाद पैर या पंजा दोबारा टेढ़ा न हो जाए इसके लिए खास तरह के जूते दिए जाते हैं। इसके लिए बच्चे के परिजनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

इनका कहना है

क्लब फुट के इलाज के बाद बच्चे पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं लेकिन जो परिजन बच्चे का इलाज शुरू करने में देरी कर देते हैं उसमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोगों को इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बच्चे के पैदा होने के बाद जैसे ही पता चले कि उसमें क्लबफुट के लक्षण हैं, तुरंत डॉक्टर से बताकर इलाज शुरू कर देना चाहिए।

-डॉ. दिलीप, बाल रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज

क्लब फुट रोग के लक्षण

1-पैर का पंजा मुड़ा हुआ होना।

2-पैर के तलवे का ऊपर-नीचे होना।

3-कोई एक पैर छोटा दिखना।

4-पैर की पिंडलियां कमजोर होना।

ब्लॉकवार 2024 से जुलाई 2026 तक इलाज पाने वाले बच्चे

सदर, प्रतापगढ़ 35,बेलखरनाथधाम 17,लक्ष्मणपुर 13,मंगरौरा, 12,कुंडा 11,लालगंज 11,पट्टी 11,संडवा चंद्रिका 11,मानधाता10, शिवगढ़ 10,आसपुर देवसरा 8,गौरा 8,रामपुर संग्रामगढ़ 7,सांगीपुर 6,बिहार 5,कालाकांकर 4, बाबागंज दो।

इनका कहना है

क्लब फुट रोग पीड़ित बच्चों को जल्द चिह्नि कर उन्हें स्वास्थ्य केन्द्रों तक लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिन ब्लॉकों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उसकी वजह पता कर तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

-डॉ. आरबी यादव, डीपीएम

सामान्य प्रश्न

✦क्लब फुट रोग क्या है?−
क्लब फुट रोग एक जन्मजात रोग है जिसमें बच्चों के पैर टेढ़े मेढ़े होते हैं।
Shailesh Tiwari

लेखक के बारे में

Shailesh Tiwari

शॉर्ट बायो : शैलेश तिवारी पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी के तौर पर खबरें लिखते हैं।


परिचय एवं अनुभव

शैलेश तिवारी भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो को लीड कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए लोकल कंटेंट, खेल, साफ्ट स्टोरी, क्राइम और राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर

शैलेश ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में दैनिक भास्कर से की फिर अमर उजाला से जुड़े, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2014 से 2016 तक दैनिक भास्कर में हरियाणा के रोहतक और रेवाड़ी जिले में काम किया। दैनिक भास्कर की रेवाड़ी यूनिट लॉचिंग में प्रमुख भागेदारी रही। 2016 से 2021 तक अमर उजाला से जुड़कर हरियाणा के रेवाड़ी और झज्जर में बतौर ब्यूरो चीफ टीम का नेतृत्व किया। अमर उजाला की रोहतक यूनिट में क्लस्टर इंचार्ज और सिटी रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके साथ ही हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, करनाल में भी स्पेशल इवेंट का हिस्सा रहे। अमर उजाला मेरठ के बाद 2021 में हिन्दुस्तान में बरेली जिले से जुड़ने के बाद प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (हिस्ट्री), एमए (पॉलीटिकल साइंस) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से करने के बाद स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शैलेश को राजनीतिक और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से रजनीतिक गलियारों में चल रही हलचल और क्राइम से जुड़ी खबरों पर अच्छी कमांड होने के साथ अच्छी खबरें लिख रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन

राजनीतिक हलचल और क्राइम के विषयों पर शैलेश की अच्छी पकड़ है। उन्होंने क्राइम की कई एक्सक्लूसिव स्टोरी की है। शैलेश का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
क्राइम रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन
राजनीतिक हलचल
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्लब फुट के इलाज में सदर अव्वल, बाबागंज सबसे पीछे