ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहिलाओं को अबला मानना उनके साथ अन्याय : सुषमा स्वराज

महिलाओं को अबला मानना उनके साथ अन्याय : सुषमा स्वराज

वृंदावन में रविवार को नारी शक्ति कुंभ में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि महिलाओं को अबला और कमजोर मानना समाज की विकृति है। जिस देश में गार्गी, मैत्रेयी, लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई जैसी...

महिलाओं को अबला मानना उनके साथ अन्याय : सुषमा स्वराज
मथुरा। हिन्दुस्तान संवादMon, 10 Dec 2018 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

वृंदावन में रविवार को नारी शक्ति कुंभ में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि महिलाओं को अबला और कमजोर मानना समाज की विकृति है। जिस देश में गार्गी, मैत्रेयी, लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई जैसी विदुषी और वीरांगनाएं हुई हों, वहां महिलाओं को अबला मानना उनके साथ अन्याय होगा। केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा है कि इस तरह के कुल पांच कुंभ आयोजित होने जा रहे हैं। 

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में रविवार को वृंदावन में आयोजित नारी शक्ति कुंभ के दूसरे दिन प्रात: कालीन सत्र में विदेश मंत्री ने नारी सम्मान व गौरव के उत्थान की बात कही। महिलाओं को अतीत का गौरव याद दिलाते हुए कहा कि अब अपनी बेटियों को यह बताना कि तुम कुछ कर नहीं सकती, यह शब्द अपने शब्दकोष से निकाल दो। आप वह सब कुछ कर सकती हो, जो एक पुरुष कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी मानसिकता बदलनी होगी और नारी को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। 

यह चुनाव सेमीफाइनल नहीं, 2019 में सीधा फाइनल होगा: राजनाथ सिंह

नारी शक्ति की तरह चार और कुंभ लगेंगे
सायंकालीन सत्र में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि परिवार हमारी ताकत है। हमें पुरुषों को भी उनकी भूमिका बतानी  चाहिए। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पढ़ना चाहिए, ताकि ज्यादा आइडिया मिल सकें। आपस में ऐसी बातें बोलें, जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय इस तरह के प्रदेश में पांच कुंभ आयोजित करने जा रहे हैं। पहला महिलाओं का कुंभ यहां हुआ, लखनऊ में युवा, बनारस में पर्यावरण, प्रयाग में संस्कृति और अयोध्या में सामाजिक समरसता के कुंभ होंगे।

यूपी-गोवा के राज्यपालों ने भी संबोधित किया
राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि इस साल प्रदेश में 12 लाख उपाधियां बांटी गईं, इनमें से 7 लाख 12 हजार उपाधियां महिलाओं को प्रदान की गई। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने कहा है कि यहां से बड़ा संदेश लेकर महिलाओं को जाना है। 
विपक्षी दलों की बैठक कल, नायडू और पवार समेत कई नेता होंगे शामिल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें