हापुड़ : कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर हाईवे पर पलटी, सात घायल

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

हापुड़ में रामपुर अंडरपास के पास बाबा नीम करोली के दर्शन के लिए जा रही ट्रैवलर गाड़ी पलट गई, जिसमें 22 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में चालक के झपकी आने की वजह से हादसा होना बताया गया है।

हापुड़ : कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर हाईवे पर पलटी, सात घायल
हापुड़ : कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर हाईवे पर पलटी, सात घायल

हापुड़, संवाददाता हाफिजपुर क्षेत्र में रामपुर अंडरपास फ्लाईओवर के पास दिल्ली से कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन के लिए जा रही 22 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही ट्रैवलर में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। मामले पुलिस जांच कर रही है। हादसे के कारण जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई。

हादसे का विवरण

पश्चिमी दिल्ली से 22 श्रद्धालुओं एक ट्रैवेलर गाड़ी में सवार होकर कैंचीधाम, नैनीताल जा रहे थे। हाफिजपुर क्षेत्र में रामपुर अंडरपास के पास पहुंचे तो चालक को झपकी आ गई और ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही ट्रैवलर में सवार महिला, पुरुष और बच्चों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर हादसे पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर प्रभारी अतुल चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घायलों में दिल्ली निवासी वंश तिवारी, नीरज, शालिनी, निशु उर्फ दिवास, यशिका उर्फ पीहू, रेनू मिश्रा और वीरेन कुमार तिवारी शामिल हैं। सभी रिश्तेदार बताए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि किसी भी यात्री के गंभीर चोट नहीं है। घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रश्नोत्तर

✦दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए?−
दुर्घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहापुड़ : कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर हाईवे पर पलटी, सात घायल