गौरीकुंड क्षेत्र में युवक नदी में बहा, शव मिला
हिन्दुस्तान, देहरादून
रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा के दौरान गौरीकुंड क्षेत्र में एक यात्री नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों ने खोज शुरू की और एक घंटे के भीतर मृत यात्री का शव नदी से निकाला।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड क्षेत्र में शनिवार को नदी में नहाने गया एक यात्री तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीमों ने तत्काल खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे के भीतर यात्री का शव मुनकटिया के नीचे नदी से रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया।


